राजकीय महाविद्यालय, इन्दुपुर, गौरी बाज़ार, देवरिया के अस्तित्व में आने के पूर्व गन्ना कृषक समिति गौरी बाज़ार ने एक महाविद्यालय के स्थापना की परिकल्पना की थी। इसी क्रम में उक्त समिति ने 1.08 एकड़ भूमि पर तीन व्याख्यान कक्षों एवं प्रशासनिक भवन के रूप में पांच कक्षों का निर्माण प्रारम्भ किया था। प्रसिद्ध समाजसेवी, रचनाधर्मी एवं दूरदृष्टि संपन्न स्व० प्रयागराज सिंह का डिग्री कॉलेज की स्थापना का स्वप्न का महामहिम श्री मोती लाल बोरा,